IPL 2021:दिल्ली कैपिटल्स के लिए बुरी खबर… स्टार गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया पाए गए COVID-19 पॉजिटिव : आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया का COVID-19 टेस्ट पॉजिटिव आ गया है.
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुरुवार को होने वाले मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. टीम के धाकड़ तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं.
एएनआई से एक सूत्र ने कहा, “वो नेगेटिव रिपोर्ट लेकर आया था, क्वॉरंटाइन में रहते हुए वो पॉजिटिव आ गया.”
बीसीसीआई की एसओपी के मुताबिक अगर कोई कोविड-19 पॉजिटिव आता है तो उसको बायो बबल के बाहर 10 दिनों के लिए आइसोलेशन में रहना होगा.
दिल्ली कैपिटल्स ने अपना पहला मैच चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ खेला था जो उन्होंने सात विकेट से जीता भी था. वो मैच बतौर कप्तान ऋषभ पंत का पहला आईपीएल मैच था जिसमें उन्होंने धोनी के धुरंधरों को धूल चटा दी.
अब दिल्ली को अपना दूसरा मैच राजस्थान के खिलाफ खेलना है. राजस्थान की ओर से बेन स्टोक्स अब इस सीजन का हिस्सा नहीं होंगे और एनरिक नॉर्खियां दिल्ली की ओर से संक्रमित होने के कारण नहीं खेलेंगे.
दिल्ली कैपिटल्स द्वारा रीटेन किए गए खिलाड़ी – श्रेयस अय्यर, अजिंक्य रहाणे, अमित मिश्रा, आवेश खान, अक्सर पटेल, ईशांत शर्मा, कगीसो रबाडा, पृथ्वी शॉ, आर अश्विन, ऋषभ पंत, शिखर धवन, शिमरॉन हेटमेयर, मार्कस स्टोइनिस, ललित यादव, एनरिक नॉर्खिया, डेनियल सैम्स, प्रवीण दुबे और क्रिस वोक्स.
आईपीएल ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने इन खिलाड़ियों को खरीदा-
| खिलाड़ी | भूमिका | कितने रुपयों में खरीदा |
| टॉम करन | हरफनमौला | 5।25 करोड़ |
| स्टीव स्मिथ | बल्लेबाज | 2।2 करोड़ |
| सैम बिलिंग्स | विकेटकीपर बल्लेबाज | 2 करोड़ |
| उमेश यादव | गेंदबाज | 1 करोड़ |
| रिपल पटेल | हरफनमौला | 20 लाख |
| विष्णु विनोद | विकेटकीपर बल्लेबाज | 20 लाख |
| लकमन हुसैन मेरीवाला | गेंदबाज | 20 लाख |
| एम सिद्धार्थ | गेंदबाज | 20 लाख |
Cricket
India's Women's T20 World Cup 2026 semifinal qualification hinges on outcome of IND-W vs SA-W match