• Tuesday March 21, 2023

Switch to dark mode

Live Mon 3/20 11:00 pm
SCC SCC
ETF ETF *183/7 (19 ov)
Stack CC elected to bowl
Live Tue 3/21 12:00 am
SPA SPA *75/4 (7 ov)
FAR FAR
Farmers elected to bowl

IPL 2021 में कोरोना विस्फोट, दिल्ली कैपिटल्स का ये दिग्गज खिलाड़ी हुआ संक्रमित

IPL 2021 में कोरोना विस्फोट, दिल्ली कैपिटल्स का ये दिग्गज खिलाड़ी हुआ संक्रमित- दिल्ली कैपिटल्स के दिग्गज खिलाड़ी अमित मिश्रा कोरोना से…

IPL 2021 में कोरोना विस्फोट, दिल्ली कैपिटल्स का ये दिग्गज खिलाड़ी हुआ संक्रमित
IPL 2021 में कोरोना विस्फोट, दिल्ली कैपिटल्स का ये दिग्गज खिलाड़ी हुआ संक्रमित

IPL 2021 में कोरोना विस्फोट, दिल्ली कैपिटल्स का ये दिग्गज खिलाड़ी हुआ संक्रमित- दिल्ली कैपिटल्स के दिग्गज खिलाड़ी अमित मिश्रा कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के रिद्धिमान साहा के बाद दिल्ली कैपिटल्स के अमित मिश्रा भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस साल के आईपीएल को भी सस्पेंड कर दिया गया है। आज सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला होने वाला था।

ये भी पढ़ें- IPL 2021: चेन्नई सुपर किंग्स का बड़ा फैसला, ‘राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नहीं खेलेंगे’

इससे पहले, कोलकाता नाइट राइडर्स के वरुण चक्रवर्ती और संदीप वारियर कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के दो स्पोर्ट स्टाफ कोरोना से संक्रमित पाए गएं। जिसमें गेंदबाजी कोच लक्ष्मीपति बालाजी और सीएसके के बस चालक भी थे।

बता दें कि कोविड मामलों की वजह से कोलकाता-बैंगलोर और चेन्नई-राजस्थान के बीच होने वाले मैच पहले ही स्थगित किए जा चुके हैं। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें एडिशन को फिलहाल के लिए स्थगित करने का फैसला लिया गया है। कुछ देर पहले बीसीसीआई के अधिकारियों की बैठक खत्म हुई है। आईपीएल स्थगित हो जाने के कारण आज का मैच भी नहीं होगा। बाकी फैसला अगले सप्ताह किया जाएगा।

IPL का बायो-बबल सबसे मजबूत माना जाता है। ऐसे में लीग के अंदर कोरोना की एंट्री एक बड़ा सवाल है। यही वजह है कि BCCI ने कुछ समय के लिए टूर्नामेंट को टाल कर मामले की जांच करने का फैसला किया है।  अगर इसे पूरी तरह रद्द कर दिया जाता है तो बोर्ड को करीब 2000 करोड़ का नुकसान होगा। साथ ही इस साल भारत की मेजबानी में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप पर भी खतरा मंडराने लगेगा। भारत से मेजबानी छीनी जा सकती है। इससे भी BCCI को करोड़ों का नुकसान होगा।

अब तक इतने खिलाड़ी हुए हैं कोरोना संक्रमित

वरुण चक्रवर्ती कोलकाता नाइट राइडर्स
संदीप वॉरियर कोलकाता नाइट राइडर्स
नीतीश राणा कोलकाता नाइट राइडर्स
देवदत्त पडिक्कल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स
एनरिच नोर्खिया दिल्ली कैपिटल्स
डेनियल सैम्स दिल्ली कैपिटल्स
अमित मिश्रा दिल्ली कैपिटल्स
रिद्धिमान साहा सनराइजर्स हैदराबाद
लक्ष्मीपति बालाजी (कोच) चेन्नई सुपर किंग्स
किरण मोरे (कोच) मुंबई इंडियंस
Share This: