IPL 2021 SRH vs RCB: वॉर्नर के वॉरियर्स या कोहली की टोली, किसका पलड़ा ज्यादा भारी? यहां देखिए Head to Head स्टैट्स
IPL 2021 SRH vs RCB: वॉर्नर के वॉरियर्स या कोहली की टोली, किसका पलड़ा ज्यादा भारी? यहां देखिए Head to head स्टैट्स…

IPL 2021 SRH vs RCB: वॉर्नर के वॉरियर्स या कोहली की टोली, किसका पलड़ा ज्यादा भारी? यहां देखिए Head to head स्टैट्स : 2016 की चैंपियन टीम सनराइजर्स हैदराबाद का सामना विराट कोहली की टोली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से आज होगा. ये दोनों टीमों का आईपीएल 2021 का दूसरा मैच है. डेविड वॉर्नर की हैदराबाद को पिछले मैच में केकेआर से 10 रनों से हार मिली थी और वे कोशिश करेंगे कि इस सीजन की पहली जीत वे हासिल कर लें. वहीं, बैंगलोर ने मुंबई को पहले मैच में हराया था और वे अपनी इस लय को बरकरार रखना चाहेंगे.
SRH vs RCB का आईपीएल में हेड टू हेड
2013 में डेक्कन चार्जर्स का नाम बदलकर सनराइजर्स हैदराबाद कर दिया गया था तब से उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का 18 बार सामना किया है जिसमें से उन्होंने 10 बार जीत हासिल की है. वहीं सात बार आरसीबी ने जीत हासिल की है और एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द को गया था. पिछले सीजन हैदराबाद ने बैंगलोर को दो बार हराया था. हैदराबाद ने बैंलगोर को प्लेऑफ से बाहर कर दिया था.
Matches Played | 18 |
SRH Won | 10 |
RCB Won | 7 |
No Result | 1 |
दोनों टीमों के बीच ज्यादातर मैच एकतरफा रहे हैं, वहीं कुछ मैच ऐसे रहे हैं जो बेहद रोमांचक रहे हैं. 2013 में दोनों के बीच पहला मैच सुपर ओवर में गया था वहीं 2018 में हैदराबाद ने सिर्फ 5 रनों से जीत हासिल की थी.
दोनों टीमों के टॉप-5 स्कोरर्स
Players | Team | Most Runs | Highest score |
David Warner | SRH | 593 | 100* |
Virat Kohli | RCB | 531 | 93* |
AB de Villiers | RCB | 520 | 89* |
Kane Williamson | SRH | 320 | 81 |
Shikhar Dhawan | SRH | 263 | 73 |
टॉप-5 व्यक्तिगत स्कोर
Players | Highest score | Team |
Jonny Bairstow | 114 | SRH |
David Warner | 100* | SRH |
Virat Kohli | 93* | RCB |
David Warner | 92 | SRH |
AB de Villiers | 89* | RCB |
टॉप विकेट टेकर्स
Players | Wickets | Team |
Yuzvendra Chahal | 16 | RCB |
Bhuvneshwar Kumar | 14 | SRH |
Rashid Khan | 8 | SRH |
Sandeep Sharma | 7 | SRH |
Mohammed Siraj | 6 | RCB |
बेस्ट बॉलिंग फिगर्स
Players | Best Bowling Figure | Team |
Mohammad Nabi | 4/11 | SRH |
Karn Sharma | 3/17 | SRH |
Yuzvendra Chahal | 3/18 | RCB |
Sandeep Sharma | 3/19 | SRH |
Washington Sundar | 3/24 | RCB |