IPL 2021 Purple Cap: KKR के खिलाफ चार विकेट लेकर दूसरे स्थान पर पहुंचे दीपक चाहर, हर्षल पटेल नंबर एक पर बरकरार
IPL 2021 Purple Cap: KKR के खिलाफ चार विकेट लेकर दूसरे स्थान पर पहुंचे दीपक चाहर, हर्षल पटेल नंबर एक पर बरकरार-…

IPL 2021 Purple Cap: KKR के खिलाफ चार विकेट लेकर दूसरे स्थान पर पहुंचे दीपक चाहर, हर्षल पटेल नंबर एक पर बरकरार- कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चार विकेट लेकर चाहर पर्पल कैप लीडरबोर्ड में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. चाहर ने पहले ही ओवर में टीम के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को आउट किया जो खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद दूसरे सलामी बल्लेबाज नीतिश राणा (09) 12 गेंद खेलने के बाद उनका दूसरा शिकार बने.
चाहर ने अपने तीसरे ओवर में कप्तान इयोन मोर्गन (07) और सुनील नारायण (04) के विकेट झटककर कोलकाता नाइट राइडर्स की उम्मीदों को करारा झटका दिया. उन्होंने चार ओवर में 29 रन देकर चार विकेट प्राप्त कर लिये थे. इससे पहले चाहर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार वापसी की और 13 रन देकर चार विकेट हासिल किये थे.
कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने चेन्नई के खिलाफ एक विकेट लेकर पर्पल कैप लीडरबोर्ड में शीर्ष -5 में जगह बनाई है.
सनराइजर्स हैदराबाद के स्पिनर राशिद खान ने क्रिस गेल का विकेट लेकर पर्पल कैप के लीडरबोर्ड के टॉप-10 में जगह बना ली है. उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 4 ओवर में 17 रन देते हुए एक विकेट लिया.
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के गेंदबाज हर्षल पटेल पर्पल कैप की दौड़ में सबसे आगे हैं. उन्होंने इस सीजन RCB के लिए 3 मैचों में 9 विकेट झटके हैं. दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच में आवेश खान ने सूर्यकुमार यादव को आउट किया और पर्पल कैप की रेस में खुद को तीसरे स्थान पर बरकरार रखा.
आईपीएल पर्पल कैप के नियम
ये पुरस्कार आईपीएल के जारी सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को दिया जाता है.
जारी सीजन के दौरान टूर्नामेंट में सबसे अधिक विकेट लेने वाला गेंदबाज मैदान में पर्पल कैप पहने दिखेगा.
अगर दो या उससे अधिक गेंदबाजों के विकेट की संख्या सामान है तो बेहतर इकॉनमी के आधार पर पर्पल कैप दिया जाता है.
मुंबई इंडियंस के राहुल चाहर 3 मैचों में 7 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं. RCB के आवेश खान ने 3 मैचों में 6 विकेट लेकर शीर्ष तीन में जगह बनाया है. ट्रेंट बोल्ट चौथे स्थान पर हैं जबिक चेतन साकरिया पांचवें स्थान पर हैं उन्होंने 3 मैचों में 6 विकेट लिए हैं.
IPL 2021 Purple Cap
POS | PLAYER | Mat | Inns | Ov | Runs | Wkts |
1 | HarshalPatel | 3 | 3 | 12 | 69 | 9 |
2 | Deepak Chahar | 4 | 4 | 15 | 110 | 8 |
3 | Avesh Khan | 4 | 4 | 14 | 103 | 8 |
4 | Rahul Chahar | 4 | 4 | 16 | 118 | 8 |
5 | Andre Russell | 4 | 4 | 9 | 112 | 7 |
6 | Trent Boult | 4 | 4 | 15.4 | 114 | 6 |
7 | Chetan Sakariya | 3 | 3 | 12 | 100 | 6 |
8 | Rashid Khan | 4 | 4 | 16 | 81 | 5 |
9 | Chris Woakes | 3 | 3 | 11 | 82 | 5 |
10 | Arshdeep Singh | 4 | 4 | 12.4 | 95 | 5 |