IPL 2021: नितीश राणा के सिर सजी ऑरेंज कैप, पर्पल कैप के हकदार बने आंद्रे रसल
IPL 2021: नितीश राणा सिर सजी ऑरेंज कैप, पर्पल कैप के हकदार बने आंद्रे रसल : चेन्नई में जारी कोलकाता नाइट राइडर्स…

IPL 2021: नितीश राणा सिर सजी ऑरेंज कैप, पर्पल कैप के हकदार बने आंद्रे रसल : चेन्नई में जारी कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच में केकेआर ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी की. मुंबई द्वारा दिए गए 153 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता के सलामी बल्लेबाज नितीश राणा ने एक बार फिर अर्धशतक जमा दिया है. उन्होंने ये पचासा 40 गेंदों में पूरा किया. उन्होंने 40 गेंदों में 51 रन बनाए थे. वहीं आज आंद्रे रसल ने भी महज दो ओवर में पांच विकेट ले गए.
Also Read: IPL 2021: राजस्थान रॉयल्स के लिए बुरी खबर! चोटिल बेन स्टोक्स…
केकेआर ने अपने दो मैच खेल लिए हैं इसी के साथ ऑरेंज और पर्पल कैप दोनों ही अपने नाम कर ली है. नितीश राणा के पास ऑरेंज कैप है और आंद्रे रसल के पास पर्पल कैप आ गई है.
IPL 2021 Orange Cap
POS | PLAYER | Mat | Inns | NO | Runs | HS |
1 | Nitish Rana | 2 | 2 | 0 | 137 | 80 |
2 | Sanju Samson | 1 | 1 | 0 | 119 | 119 |
3 | KL Rahul | 1 | 1 | 0 | 91 | 91 |
4 | Suryakumar Yadav | 2 | 2 | 0 | 87 | 56 |
5 | Shikhar Dhawan | 1 | 1 | 0 | 85 | 85 |
6 | Prithvi Shaw | 1 | 1 | 0 | 72 | 72 |
7 | Deepak Hooda | 1 | 1 | 0 | 64 | 64 |
8 | Rohit Sharma | 2 | 2 | 0 | 62 | 43 |
9 | Manish Pandey | 1 | 1 | 1 | 61 | 61* |
10 | Rahul Tripathi | 2 | 2 | 0 | 58 | 53 |
आपको बता दें कि दो मैच खेल कर नितीश ने अब तक सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. उन्होंने दोनों पारियों में अर्धशतक जड़ा है. अब तक के सबसे ज्यादा रनों की सूची में नितीश राणा 137 रनों के साथ नंबर-1 स्थान पर हैं. दूसरे पायदान पर संजू सैमसन 119 रनों के साथ हैं और तीसरा स्थान केएल राहुल ने 91 रनों के साथ हासिल किया है.
वहीं, विकेट्स की बात करें तो आज आंद्रे रसल ने पांच विकेट चटकाए हैं जो उनके आईपीएल करियर का बेस्ट बॉलिंग फिगर भी है. उन्होंने दो ओवर में 15 रन दिए और पांच विकेट लिए. इसी के साथ कुल 6 विकेट के साथ पर्पल कैप उनके नाम है. सबसे ज्यादा विकेटों की सूची में दूसरे स्थान पर आरसीबी के हर्षल पटेल हैं जिन्होंने पांच विकेट लिए हैं. वहीं, तीसरे स्थान पर चार विकेट के साथ मुंबई के राहुल चाहर हैं.
आज के मैच की बात करें तो केकेआर ने 20 ओवर में 10 विकेट चटकाए और मुंबई को 152 रनों पर रोक दिया. मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक जड़ा. वहीं 153 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई केकेआर के बल्लेबाज नितीश राणा ने भी अपने आईपीएल करियर का 13वां अर्धशतक जमाया. वहीं, गेंदबाजी की बात करें तो आज केकेआर के लिए आंद्रे रसल ने पांच विकेट लिए और मुंबई के राहुल चाहर ने चार विकेट चटकाए.
IPL 2021 Purple Cap
POS | PLAYER | Mat | Inns | Ovs | Runs | Wkts |
1 | Andre Russell | 2 | 2 | 5 | 47 | 6 |
2 | Harshal Patel | 1 | 1 | 4 | 27 | 5 |
3 | Pat Cummins | 2 | 2 | 8 | 54 | 3 |
4 | Chetan Sakariya | 1 | 1 | 4 | 31 | 3 |
5 | Arshdeep Singh | 1 | 1 | 4 | 35 | 3 |
6 | Prasidh Krishna | 2 | 2 | 8 | 77 | 3 |
7 | Avesh Khan | 1 | 1 | 4 | 23 | 2 |
8 | Rashid Khan | 1 | 1 | 4 | 24 | 2 |
9 | Chris Woakes | 1 | 1 | 3 | 18 | 2 |
10 | Jasprit Bumrah | 1 | 1 | 4 | 26 | 2 |