IPL 2021: इन गेंदबाजों ने पहले हफ्ते में बिखेरी है अपनी चमक, दिल्ली के दो गेंदबाज शीर्ष-5 में
IPL 2021: इन गेंदबाजों ने पहले हफ्ते में बिखेरी है अपनी चमक, दिल्ली के दो गेंदबाज शीर्ष-5 में- आईपीएल 2021 में गेंदबाजों…

IPL 2021: इन गेंदबाजों ने पहले हफ्ते में बिखेरी है अपनी चमक, दिल्ली के दो गेंदबाज शीर्ष-5 में- आईपीएल 2021 में गेंदबाजों ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई है. इस सीजन कई गेंदबाज हैट्रिक लेने के काफी करीब पहुंच गए थे लेकिन वो इसमें कामयाब नहीं हो पाए. इस सीजन खेले गए आठ मैचों में बल्लेबाजों की तरह ही गेंदबाजों ने भी अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है. इस सीजन आठ मैचों में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में हर्षल पटेल टॉप पर हैं.
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हर्षल पटेल को सिर पर पर्पल कैप सजी है. उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ दो विकेट लिए थे और कुल सात विकेट के साथ नंबर-1 पर हैं. उसके बाद केकेआर के आंद्रे रसल हैं जिन्होंने मुंबई के खिलाफ 5/15 का बॉलिंग फिगर कायम किया था.
दिल्ली के आवेश खान तीसरे और क्रिस वोक्स चौथे स्थान पर हैं. पंजाब किंग्स और सीएसके के बीच मैच के बाद टॉप-10 की लिस्ट में अर्शदीप सिंह भी शामिल हो गए हैं.
हर्षल पटेल
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के गेंदबाज हर्षल पटेल ने इस सीजन के पहले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ पांच विकेट लेकर सनसनी मचा दी थी. वहीं उन्होंने दूसरे मैच में हैदराबाद के खिलाफ दो विकेट झटके थे. हर्षल पटेल से आरसीबी आगे के मैचों में भी इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद करेगी. पटेल ने दो मैचों में सात विकेट चटकाए हैं.
आंद्रे रसेल
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले मैच में केकेआर के रसल ने एक विकेट लिया था. बल्लेबाजी के लिए मशहूर रसल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया था. उन्होंने दो ओवर में 15 रन देते हुए पांच विकेट लिए. केकेआर उनके इस प्रदर्शन से खुश जरुर होगी. हालांकि वो बल्लेबाजी में अभी तक अपनी क्षमता के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं.
आवेश खान
दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज आवेश खान ने अपनी गेंदबाजी से सिर्फ दो ही मैचों में काफी अच्छी छाप छोड़ी है. उन्होंने पहले मैच में चेन्नई के खिलाफ एमएस धोनी और फाफ को आउट किया था. दूसरे मैच में राजस्थान के खिलाफ उन्होंने 32 रन देते हुए तीन विकेट झटके थे.
राशिद खान
गेंदबाजों के रिकॉर्ड की बात की जाए और इस खिलाड़ी का नाम न आए ऐसा हो ही नहीं सकता है. राशिद ने दो मैचों में चार विकेट लिए हैं. उन्होंने 5.25 की इकॉनमी से काफी किफायती गेंदबाजी की है.
क्रिस वोक्स
दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स अपनी तेज गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. वोक्स ने दो मैचों में 40 रन देते हुए चार विकेट झटके हैं.
IPL 2021 Purple Cap
POS | PLAYER | MATCHES | OVERS | BALLS | WKTS | AVG | RUNS | 4-FERS | 5-FERS |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | Harshal Patel | 2 | 8.0 | 48 | 7 | 7.43 | 52 | – | 1 |
2 | Andre Russell | 2 | 5.0 | 30 | 6 | 7.83 | 47 | – | 1 |
3 | Avesh Khan | 2 | 8.0 | 48 | 5 | 11.00 | 55 | – | – |
4 | Deepak Chahar | 1 | 4.0 | 24 | 4 | 3.25 | 13 | 1 | – |
5 | Rashid Khan | 2 | 8.0 | 48 | 4 | 10.50 | 42 | – | – |
6 | Chris Woakes | 2 | 7.0 | 42 | 4 | 10.00 | 40 | – | – |
7 | Mohammed Shami | 2 | 8.0 | 48 | 4 | 13.50 | 54 | – | – |
8 | Arshdeep Singh | 2 | 6.0 | 36 | 4 | 10.50 | 42 | – | – |
9 | Rahul Chahar | 2 | 8.0 | 48 | 4 | 17.50 | 70 | 1 | – |
10 | Jaydev Unadkat | 1 | 4.0 | 24 | 3 | 5.00 | 15 | – | – |