IPL 2021: इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड का बड़ा बयान, घर लौट सकते हैं प्लेयर्स पर रहना होगा 10 दिन तक क्वारंटाइन
IPL 2021: इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड का बड़ा बयान, घर लौट सकते हैं प्लेयर्स पर रहना होगा 10 दिन तक क्वारंटाइन-आईपीएल 2021 पर…

IPL 2021: इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड का बड़ा बयान, घर लौट सकते हैं प्लेयर्स पर रहना होगा 10 दिन तक क्वारंटाइन-आईपीएल 2021 पर कोरोना का खतरा मंडरा रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स के दो खिलाड़ी संदीप वॉरियर और वरुण चक्रवर्ती कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इस बीच इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड का बड़ा बयान आया है।
यह भी पढ़ें- IPL 2021: मुश्किल में चेन्नई सुपर किंग्स, दो स्टाफ सदस्यों को कोरोना टेस्ट पॉजिटिव हुआ कंफर्म
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के प्रवक्ता ने कहा है कि हम आईपीएल खेल रहे इंग्लैंड के 11 खिलाड़ियों को आईपीएल छोड़ने को नहीं कहेंगे। लेकिन हम उनपर नजर रख रहे हैं। साथ ही हम खिलाड़ियों और स्टाफ के साथ संपर्क में है। जहां तक आईपीएल खेलने की बात है तो ये खिलाड़ियों का खुद का फैसला होगा। हमने खिलाड़ियों को एक विकल्प दिया है कि या तो वो आईपीएल खेलना जारी रखें या फिर अगर वो आईपीएल छोड़कर इंग्लैंड आना चाहते हैं तो उन्हें 10 दिन के क्वारंटाइन में रहना होगा।
आईपीएल 2021 में इंग्लैंड के खिलाड़ी
1. इयोन मोर्गन
2. जोस बटलर
3. सैम कर्रन
4. टॉम करन
5. मोइन अली
6. क्रिस वोक्स
7. जॉनी बेयरस्टो
8. सैम बिलिंग्स
9. क्रिस जॉर्डन
10. जेसन रॉय
11. डेविड मलान
इंग्लैंड के खिलाड़ियों को तो एक विकल्प मिला है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को तो बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘संघीय सरकार भारत से ऑस्ट्रेलिाया में प्रवेश करने वाले किसी भी व्यक्ति पर जुर्माना लगाने और और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवायी पर विचार कर रही है।’ वर्तमान में 14 ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर भारत में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खेल रहे हैं।
सोमवार को आईपीएल के 14वें सीजन का कोलकाता नाइट और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होने वाला मुकाबला टाल दिया गया था। अब यह मैच बाद में खेला जाएगा।
इंडियन प्रीमियर लीग पर कोविड-19 का असर नजर आ गया है। कोलकाता नाइट राइडर्स के कई खिलाड़ी बीमार पड़ गए हैं। इसके बाद खिलाड़ी और स्टाफ आइसोलेशन में चले गए हैं। इन सबके बाद आईपीएल के सिक्योर बायो-बबल पर भी सवाल उठने लगे हैं। इतना ही नहीं जो टीमें पिछले कुछ दिनों में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेली हैं उनकी सुरक्षा भी अब संदेह के घेरे में है। वहीं, चेन्नई सुपरकिंग्स के सपोर्ट स्टाफ के दो लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। बीसीसीआई ने दिल्ली कैपिटल्स को भी क्वारंटाइन रहने को कहा है।
आज सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाला मुकाबला भी संदेह के घेरे में है। दोनों टीमों ने अपना प्रैक्टिस सेशन भी कैंसिल कर दिया है।