IPL 2021: बाल-बाल बचे विराट कोहली, आंखों के पास जम गया खून फिर भी मैदान पर ही टिके रहे

IPL 2021 – Virat Kohli: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए पहले मैच में चोटिल…

IPL 2021: बाल-बाल बचे विराट कोहली, आंखों के पास जम गया खून फिर भी मैदान पर ही टिके रहे - Mumbai Indians vs Royal Challengers (MI vs RCB)
IPL 2021: बाल-बाल बचे विराट कोहली, आंखों के पास जम गया खून फिर भी मैदान पर ही टिके रहे - Mumbai Indians vs Royal Challengers (MI vs RCB)

IPL 2021 – Virat Kohli: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए पहले मैच में चोटिल होने से बाल-बाल बचे। हुआ यूं कि मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी के 19वें ओवर के दौरान काइल जैमीसन की गेंद पर क्रुणाल पांड्या ने शॉट खेला। क्रुणाल गेंद को ठीक तरह से कनेक्ट नहीं कर पाए और गेंद सीधा विराट कोहली के हाथों में चली गई।

आरसीबी के कप्तान जो फील्डिंग के दौरान काफी मुस्तैद थे उनसे गेंद को जज करने में गलती हो गई और गेंद उनके हाथों से लपक गई। गेंद की गति काफी तेज थी विराट कोहली ने कैच तो ड्रॉप किया ही लेकिन इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल होने से भी बाल-बाल बचे थे।

गेंद विराट कोहली के हाथों से छटककर सीधा उनकी आंखों पर जा लगी। विराट कोहली के साथ कोई बड़ी दुर्घटना तो नहीं हुई लेकिन फिर भी उनकी आंखे देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्हें कितनी तेजी से गेंद लगी होगी। पल भर में कोहली की आंखों के किनारे गहरा लाल रंग जम गया लेकिन फिर भी विराट ने मैदान पर ही टिके रहने की ठानी।

 

IPL 2021, RCB vs MI: हर्षल पटेल की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को 159 रनों पर रोका

IPL 2021, RCB vs MI: हर्षल पटेल (5-27) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने यहां एमए चिदम्बरम स्टेडियम में शुक्रवार को जारी आईपीएल के 14वें सीजन के पहले मुकाबले में मौजूदा चैम्पियन मुम्बई इंडियंस को 159 रनों पर रोक दिया। मुम्बई की टीम ने पारी के अंतिम ओवर में चार विकेट गंवाए।

तीन हर्षल के खाते में आए जबकि एक रन आउट हुआ। मुम्बई की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट गंवाकर 159 रन बनाने में सफल रही। हर्षल ने अपने पहले ओवर में 15 रन दिए लेकिन बाद के तीन ओवर में सिर्फ 12 रन देकर पांच विकेट हासिल किए। हर्षल ने टी20 क्रिकेट में पहली बार पांच विकेट हासिल किया।

बहरहाल, टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग कर रही मुम्बई ने 24 रनों के कुल योग पर ही अपना पहला विकेट गंवा दिया। कप्तान रोहित शर्मा (19 रन, 15 गेंद, 1 चौका, 1 छक्का) दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हुए।

इसके बाद सूर्यकुमार यादव (31 रन, 23 गेंद, 4 चौके, 1 छक्का) और क्रिस लिन (49 रन, 35 गेंद, 4 चौके, 3 छक्के) ने शानदार बैटिंग करते हुए दूसरे विकेट के लिए 70 रन जोड़े।

 

Share This: